मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत मनरेगा दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से सोमवार को एकदिवसीय धरना गांधी पार्क टोंक में दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने बीजेपी पर नरेगा का नाम बदलने पर जमकर राजनीतिक प्रहार किया। निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर बीजेपी सरकार देश मजदूर, किसान, गरीब की आत्मा पर बेरहमी से वार कर रही है। यह लाखों गांवों और करोड़ों मेहनतकश मजदूरों के अधिकारों की खुली लूट है। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, जिसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जीवन रेखा को कागजी योजना बनाकर खत्म करने पर तुली है। आज हालात यह है कि मजदूर काम मांगता है तो उसे काम नहीं मिलता, काम करता है तो मजदूरी समय पर नहीं मिलती। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है, ताकि गरीब हताश होकर चुप बैठ जाए। भाजपा सरकार चाहती है कि गांव का मजदूर शहरों में सस्ते श्रम के रूप में खप जाए और गांव उजड़ते चले जाएं । पूर्व विधायक कमल बैरवा, संगठन महासचिव दिनेश चौरसिया, महावीर तोगड़ा, हंसराज फागणा, किशन फागोढीया, सैयद महमूद शाह सेवा दल अध्यक्ष अब्दुल खालिक मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गोगा राम जाट पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जय नारायण मीणा टोंक शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष बरकत हसीन इम्तियाज़ खान एहसान बाबा, एस सी विभाग जिला अध्यक्ष बजरंग लाल वर्मा, रशिद इंटक आदि लोगों ने मनरेगा पर अपने विचार व्यक्त किया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि इस मौके पर सलीम नक़वी शिवजी राम मीणा रशीद नद्दाफी, रामलाल, फोजूराम मीणा, केदार चौधरी, मनिंदर बैरवा, कमलेश चावला, सीपी श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, युसूफ यूनिवर्सल, इम्तियाज़ खान, मंडल अध्यक्ष रोनी जैन, इमरान पहलवान नवीन बैरवा, राम अवतार आदि मौजूद रहे।


