टोंक में छठे दिन भी सुबह घना कोहरा छाया:60 मीटर तक सीमित रही विजिबिलिटी, 5 दिन बाद धूप निकलने से लोगों को राहत

टोंक मुख्यालय सहित पूरे जिले में गुरुवार को लगातार छठे दिन सुबह से घना कोहरा छाया रहा। हालांकि पिछले पांच दिनों की तुलना में आज कोहरे का असर कुछ कम रहा। सुबह करीब दस बजे सूर्य नजर आने से लोगों को राहत मिली। विजिबिलिटी में सुधार हुआ और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार बने। इसके बावजूद गलन और सर्दी का असर बना रहा। सुबह 60 मीटर तक सीमित रही विजिबिलिटी गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 60 मीटर दूरी के बाद स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। जबकि बुधवार को कोहरा अधिक घना होने के कारण लगभग 40 मीटर के बाद वाहन और अन्य वस्तुएं नजर नहीं आ रही थीं। सुबह करीब 9 बजे सूर्य दिखाई देने के बाद कोहरा धीरे धीरे कम होने लगा। 5 दिन बाद धूप निकलने से राहत लगातार पांच दिन तक सूर्य नहीं निकलने के बाद गुरुवार को धूप नजर आई। धूप निकलते ही लोग छतों और खुले स्थानों पर बैठे दिखाई दिए। इससे कड़ाके की सर्दी और गलन से लोगों को कुछ राहत मिली। मध्यम गति की हवा से बनी रही ठंडक दिन के समय मध्यम गति की हवा चलती रही। हवा के कारण सर्दी का मौसम बना रहा, हालांकि सूर्य निकलने से ठंड का असर कुछ कम महसूस किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार धूप जल्दी निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। इस बार सर्दी का चक्र बदला इस साल सर्दी का चक्र पहले के वर्षों से अलग नजर आ रहा है। आमतौर पर नवंबर माह में ही कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा देखने को मिलता था, लेकिन दिसंबर 2025 तक न तो लगातार सर्दी पड़ी और न ही घना कोहरा छाया। नए साल की शुरुआत के साथ कोहरे और सर्दी का असर बढ़ा। छठे दिन सूर्य जल्दी निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *