टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह से ही शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। गलन बढ़ गई। ऐसे में लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अलाव का सहारा लिया। वहीं गलन, शीतलहर से लोगों के धूजणी छूट गई।
उधर इस शीतलहर और गलन से आज का अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। टोंक में 4 दिन से मौसम साफ है। इसके चलते गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, लेकिन आज सुबह फिर शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। इसके चलते अब दिन का अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि इससे 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह बुधवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार का अधिकतम तापमान आज यह दो डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज मौसम में गलन और शीतलहर का असर होने से शुक्रवार को बीते 24 घंटे के मुकाबले 2 डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।


