टोंक में फिर छाया घना कोहरा:हेडलाइट जलाकर चलानी पड़ी गाड़ियां, धूप खिलने के बाद मिली राहत

टोंक जिले के अधिकांश इलाकों में एक बार फिर मंगलवार को घना कोहरा छाया। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। ख़ासकर वाहन चालकों समेत कामकाजी लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। वाहन चालकों को सुबह साढ़े 8 बजे तक लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। कोहरे से सुबह के समय लोगों को सोमवार के मुकाबले आज ज्यादा ठंड महसूस हुई। करीब आठ सूर्य निकलने के साथ धीरे धीरे कोहरे का असर कम होने लगा। सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के दौरान वाहन चालकों को फिर से परेशान होना पड़ा। लोगों को सुबह के समय गलन और शीतलहर से भी परेशानी हुई। फिर सूर्य नजर आया तो धीरे धीरे कोहरा खत्म हुआ और धूप निकली। सर्दी, गलन और शीतलहर से मिली राहत
उधर इस बदले मौसम के बावजूद तापमान में बीते 24 घंटे के मुकाबले कोई ज्यादा फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। सूर्य निकलने से जिले में आज अधिकतम तापमान रविवार की तरह 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में तीन दिन से लोगों को सर्दी का असर कम महसूस हो रहा है। लोग छतों पर धूप के लिए दिखाई दिए। खेतीबाड़ी को लेकर रात में खेतों में सोने वाले किसानों के लिए सूर्य के दर्शन होने से आज तीसरे दिन भी उन्हे सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह के समय तो कोहरा छाने से सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *