टोंक में फिर मौसम बदला, सर्दी से राहत:धूप में तेजी से अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा

टोंक जिले में एक बार फिर एक दिन बाद सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही सर्द हवा का असर रविवार के मुकाबले कम रहा। इसके चलते फिर से मौसम में ठंड का असर कम रहा। रविवार रात भी अन्य दिनों के मुकाबले सर्दी का असर कम रहा। इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर ऊनी कपड़े कम पहने दिखाई दिए। इस बदलते मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बदल रहा है। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल सर्दी के मौसम में आए दिन मौसम बदल रहा है । कभी सर्दी का अहसास ज्यादा होता हाई तो कभी गर्मी जैसा मौसम बन जाता है । नवंबर 2024 से सर्दी का मौसम बना हुआ है। इसमें करीब एक माह पहले 15-20 दिन तक कभी कम तो कभी घना कोहरा भी छाया था। एक पखवाड़े पहले कई जगह बारिश हुई थी। इससे तापमान काफी गिर गया था। न्यूनतम तापमान एक डिजिट तक पहुंच गया। फिर धीरे-धीरे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का असर रहने लगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। लेकिन कुछ दिन पहले कई जगह बादल छाए और कुछ जगह बारिश भी हुई। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे और सर्द हवा चली हैं्र। इसके चलते तापमान भी एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। उसके बाद मौसम हर एक दो दिन में बदल रहा है। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान आए दिन बदल रहा है। अधिकतम तापमान एवरेज 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एवरेज 14 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। रविवार को जहां सर्दी का असर थोड़ा ज्यादा रहा, वहीं सोमवार को फिर सर्दी का असर कम हो गया। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *