टोंक में बाइक शोरूम में पिस्टल लेकर घुसा बदमाश:पिस्टल तानकर मांगे पैसे, स्टाफ ने पकड़ा तो रवाना हुआ

टोंक शहर में एक बाइक शोरूम में बदमाश द्वारा पिस्टल लेकर घुसकर बाइक संचालक को रंगदारी के लिए धमकाने का मामला सामने आया हैं। इसको लेकर फरियादी और शोरूम स्टाफ डरा हुआ है। यह पूरा मामला 12 दिसंबर का है। इसका मामला पुरानी टोंक थाने में उसी दिन दर्ज करा दिया था, लेकिन इसमें अभी तक बदमाश पकड़ा नहीं जाने पर सोमवार को फरियादी मोहम्मद रसीद नदाफी में SP से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा भी मांगी है। उधर इसके सीसीटीवी फुटेज आज सामने आए है। इस मामले में शोरूम संचालक के पिता मोहम्मद नदाफी ने बताया कि घटना के दिन पुलिस ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक भी पुलिस ने बदमाश को नहीं पकड़ा है। परेशान होकर आज SP से गुहार लगाई है। SP को दिए ज्ञापन में बताया- पीड़ित अनसेफ पुत्र मोहम्मद रसीद का पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में मोटर्स कामधेनु सर्किल के पास बाइक का शोरूम है। 12 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे टोंक शहर का ही रहने वाला बदमाश अताउल्ला देशवाली पुत्र मोहम्मद आबिद देशवाली अपने अन्य साथियों के साथ आया। अताउल्ला देशवाली हाथ में पिस्टल लेकर शोरूम में बैठे फरियादी अनसेफ की ओर बड़ा और रंगदारी नहीं देने जान से मारने दी। मना करने पर पिस्टल से गोली चलाने लगाने का प्रयास कियाज लेकिन इस गोली नहीं चली तो वह भाग छूटा।अनसेफ के पिता मोहम्मद नदाफी ने बताया कि तीन दिन बाद भी बदमाश गिरफ्तार नहीं हुआ। ऐसे में आज SP से मिलकर उन्हें बदमाश को गिरफ़्तार करने की मांग की है। चार साल से धमकाकर लाखों वसूलने का आरोप मोहम्मद नदाफी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ टोंक के थानों में कई आपराधिक मामले है। वह तीन- चार साल से जान से मारने की धमकी देकर रुपए वसूल रहा था। वह आए दिन दस- बीस हजार रुपए मांगता था। उसे काफी रुपए दे दिए, लेकिन उसका यह काम आए दिन का हो गया। इससे परेशान होकर घटना के दिन रुपए देने से मना करने पर पिस्टल से फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल से तकनीकी खराबी के चलते गोली नहीं चली तो बेटे की जान बच गई। एसपी बोले- आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार
SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि आज फरियादी आया था। उसने घटनाक्रम बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। एक- दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *