टोंक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 8 बुलेट बाइक जब्त:प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी एक्शन; सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस की कार्रवाई

टोंक में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मालपुरा थाना पुलिस और मालपुरा डीएसटी टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइकों पर लगे प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई की। पुलिस ने 8 बुलेट बाइक बाइक जब्त की। कार्रवाई से बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। कई सवार पुलिस को देखते ही गलियों में बाइक दौड़ा कर ले गए। इन दिनों युवाओं में बुलेट बाइकों के प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन तो बिगड़ रहा है, साथ ही लोग भी परेशान हैं। बाजारों में ये युवक ऐसी बाइकों से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ाते हैं। इससे दहशत का माहौल पैदा होता है। इसको लेकर मंगलवार को SP राजेश कुमार मीणा, मालपुरा ASP पुष्पेन्द्र सिह सोलंकी, मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत के निर्देशन में मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम बेडा के सुपरविजन में DST मालपुरा एवं पुलिस थाना मालपुरा द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पटाखे की आवाज निकालने वाली 8 बुलेट मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के कारण जब्त किया गया है। मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करता है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी करता है। मॉडिफाइड साइलेंसर से वाहनों की ध्वनि का स्तर बढ़ जाता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता है। अचानक सड़क पर हाई डेसिबल प्रेशर हॉर्न बजाने से आस-पास के लोग डिस्ट्रैक्ट हो जाते हैं व अपना बैलेंस और कंट्रोल खोकर खतरे में पड़ सकते हैं। मोडिफाइड साइलेंसर एवं उनसे निकलने वाली पटाखे की तेज आवाज से आमजन में दहशत पैदा होती है। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना ट्रैफिक कानूनों और नियमों का उल्लंघन है। आज जब्त की गई बुलेट मोटरसाइकिलों के मोडिफाइड साइलेंसर को हटा कर नष्ट किया जाएगा। भविष्य में भी मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में डीएसटी टीम के ASI कैलाश चंद, रामराज, विक्रांत आदि शामिल थे। इनपुट: दीपांशु पाराशर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *