टोंक में मौसम बदला, कोहरा छंटने से राहत मिली:तापमान 23 डिग्री रहने के आसार, सुबह बादलों की आवाजाही के बाद निकली धूप

टोंक के अधिकांश हिस्सों में लगातार तीसरे दिन कोहरा छाने के बाद चौथे दिन शनिवार को कोहरा नजर नहीं आया। हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों की दिनचर्या काफी हद तक सामान्य रही। सूर्य की भी होके बादलों में सुबह 10 बजे तक लुकाछिपी रही। फिर मौसम साफ सा हो गया। इससे लोगों को तीन दिन बाद कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिली है। ऐसे में अधिकतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में उतार चढ़ाव इस साल मौसम में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। इस साल कड़ाके की सर्दी का असर भी काफी कम दिनों तक रहा है। नए साल की शुरुआत के 10 दिन ही कड़ाके की सर्दी पड़ी है। जबकि अन्य सालों दिसंबर से लेकर जनवरी तक घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी का असर रहता था। बीच में तीन चार बार मावठ भी हो जाती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *