टोंक जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मौसम साफ बना रहा। सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया, लेकिन सूरज निकलते ही खत्म हो गया और दिनभर धूप में तेजी रही। तापमान स्थिर रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली और जनजीवन सामान्य नजर आया। सुबह हल्का कोहरा, सूर्योदय के बाद मौसम साफ
गुरुवार सुबह टोंक जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखा गया। सूर्योदय के बाद कोहरा धीरे धीरे छंट गया। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप में धीरे धीरे तेजी आती गई। दिनभर धूप तेज रहने के आसार बने रहे। सर्दी से मिली राहत, ऊनी कपड़ों की जरूरत कम
सुबह से मौसम साफ रहने के कारण आमजन को सर्दी से काफी राहत महसूस हुई। सबसे ज्यादा राहत ड्राइवरों, स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी महिला पुरुषों को मिली। लोगों को भारी ऊनी कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ी। तापमान में कोई बदलाव नहीं, अधिकतम 25 डिग्री रहा
मौसम साफ रहने से गुरुवार को भी अधिकतम तापमान बुधवार की तरह 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इससे रात के समय हल्की सर्दी का अहसास बना रहा। दोपहर में बाजारों में बढ़ी चहल पहल
धूप तेज होने और सर्दी कम होने से दोपहर के समय लोगों की दिनचर्या सामान्य नजर आई। बाजारों में चहल पहल बढ़ी और लोग रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकलते दिखे। आखिरी दिनों में भी बदल रहा मौसम
इस साल सर्दी के आखिरी दिनों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सर्दी का असर बढ़ रहा है तो कभी धूप तेज हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या के साथ फसलों की ग्रोथ पर भी असर पड़ रहा है। इस साल सर्दी देरी से शुरू हुई और जनवरी में करीब दस दिन ही तेज सर्दी का असर रहा। बीच बीच में मावठ होने से कभी सर्दी बढ़ी तो कभी कम होती रही।


