टोंक में 12वें दिन भी छाया कोहरा:सुबह 8 बजे धूप निकलने के बाद मौसम हुआ साफ

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा छाया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कई जगह 8 बजे तो कई जगह 9 बजे कोहरा खत्म हो गया और सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसी के साथ धूप निकली और लोगों को सर्दी, गलन और शीतलहर से काफी राहत मिली।
मौसम साफ होने न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। हालांकि अधिकतम तापमान गुरुवार की तरह 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ही 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जबकि इससे 24 घंटे पहले 5.8 डिग्री सेल्सियस था। ज्ञात रहे कि इस साल करीब सवा माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन 11 दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई। चार दिन से तो इसका असर ज्यादा दिखाई पड़ रहा था। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। धूप में राहत पाते नजर आए लोग
सुबह के समय कामकाजी लोगों को सुबह सुबह काम करने में काफी परेशानी हो रही थी। हालम यह था कि लोग सुबह के समय जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आ-जा रहे थे। ज्यादातर लोग दोपहर तक घरों में समय बिता रहे है। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय पर जिले के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया, लेकिन जिला मुख्यालय पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे सूर्य निकला और कोहरा कुछ देर में ही खत्म हो गया। ये हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया, वहां भी मौसम साफ हो गया। धूप निकलते ही लोग सर्दी से राहत पाने के लिए छतों पर और खुले में चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *