टोंक में 17 लाख की ड्रग पकड़ी, 4 गिरफ्तार:एनएच 52 के पास खाली जगह पर छापा, स्कॉर्पियो भी जब्त

टोंक में DST ने नेशनल हाईवे 52 के पास देर रात छापा मारकर अवैध नशे की सप्लाई पकड़ी। इस कार्रवाई में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से स्मैक, चरस, गांजा, नकद रुपए, मोबाइल और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और कार्रवाई शनिवार देर रात की गई। एनएच 52 के पास खाली जगह पर छापा
टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 52 के पास जखीरा कालोनी की खाली पड़ी जगह पर DST ने छापा मारा। यहां चार लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल पाए गए। मौके से सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। करीब 17 लाख का नशा बरामद
DST प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार आरोपियों के पास से करीब 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। इसके अलावा 40 ग्राम चरस करीब 8 लाख रुपए की और 1 किलो 200 ग्राम गांजा करीब 60 हजार रुपए का मिला। साथ ही खरीद फरोख्त में इस्तेमाल किए जाने वाले 39 हजार रुपए नकद और पांच मोबाइल भी जब्त किए गए। चारों आरोपी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द
DST ने कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शहर में नशे की सप्लाई दे रहे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपी टोंक शहर में नशे की सप्लाई कर रहे थे। DST की इस कार्रवाई से यह सप्लाई रोकी गई है। ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनमें खुर्शीद आलम 23 साल पुत्र फैज मोहम्मद निवासी देवगांव बघेरा, थाना केकडी जिला अजमेर शामिल है।
नदीम 34 साल पुत्र जफर बेग निवासी यूसुफपुरा चराई, थाना सदर जिला टोंक है।
साहिल 21 साल पुत्र शरीफ मोहम्मद उमर निवासी देवगांव बघेरा, थाना केकडी जिला अजमेर है।
वसीम 38 साल पुत्र बादशाह मियां निवासी गुलजारबाग, थाना कोतवाली जिला टोंक का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *