टोंक में 2 तस्करों से 20-लाख का मादक पदार्थ पकड़ा:बोलेरो और एक बाइक भी जब्त की, आरोपियों के पास कैश भी मिला

टाेंक जिला स्पेशल टीम ने पुलिस थाना लांबाहरिसिंह व मेहन्दवास थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए बाजार कीमत के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसमें 2 किलो अफीम, 53.150 किलो ग्राम डोडा पोस्त, 1.5 किलो गांजा व 11 हजार 40 रुपए खरीद फरोख्त की राशि के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई SP के आदेश पर और ASP रतनलाल भार्गव, मालपुरा ASP पुष्पेंन्द्र सोलंकी के निर्देशन में, टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा, मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने की है। दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे जब्त पुलिस थाना लांबाहरिसिंह के महादेवपुरा गांव में आरोपी रामलाल जाट (47) पुत्र बन्नालाल जाट निवासी महादेवपुरा के कब्जे से दो किलो अफीम, 53.150 किलो ग्राम डोडा पोस्त, एक बोलेरो गाडी आरजे 23 यूबी 7740 व 11 हजार रुपए खरीद फरोख्त राशि, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे जब्त किए हैं। बिना नंबर की बाइक जब्त पुलिस थाना मेहन्दवास क्षेत्र के गांव बावडी में आरोपी मुकेश (40) पुत्र नरसी मीणा निवासी बावडी के कब्जे से 1.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक मोटरसाइकिल बिना नंबरी जब्त की है। आरोपी काफी समय से बावडी, टोडारायसिंह इलाके में नशे की सप्लाई कर रहा था। साथ ही वारदात में काम ली गई बोलेरो और एक मोटरसाइकिल, अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में इस्तेमाल होने वाले दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे व 11 हजार 40 रुपए बरामद किए हैं। ये दोनों आरोपी मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लांबाहरिसिंह, मेहन्दवास, टोंक में काफी समय से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। जिसको डीएसटी द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्रवाई कर नशे की सप्लाई को ब्रेक किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *