टोंक में 5 बेटियों का स्टेट हॉकी में चयन:30 सितंबर से फलोदी में शुरू होगी प्रतियोगिता, गांव में खुशी का माहौल

हमीरपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 5 छात्राओं का राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब ये छात्राएं फलोदी जिले में 30 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेगी। इनकी इस उपलब्धि से स्कूल, गांव में खुशी का माहौल है। स्टेट खेलेंगी बेटियां शारीरिक शिक्षक भोजराज सैनी व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इन छात्राओं ने गत दिनों हमीरपुर में ही हुई छात्राओं की 69वीं हॉकी प्रतियोगिता में 17 और 19 आयु वर्ग की हॉकी छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुंजन वैष्णव, अंजली वर्मा, निकिता वर्मा, गरिमा चौधरी, ममता वैष्णव अपनी मेहनत और लगन व निरंतर प्रयास से इन बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। यह छात्राएं 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक जी. आर. जी. इंटरनेशनल धोलासर जिला फलोदी में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। इनका राज्य स्तर पर चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। इन्होंने अपने गांव परिवार विद्यालय का नाम रोशन किया है और स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर भी विजय होने की कामना की। इस मौके पर अध्यापक राजेश पारीक, संतोष मीणा, अनीता मीणा, बद्रीलाल गुर्जर, सरिता चौधरी, तोशिबा मीणा, संतोष मीणा, दीपेंद्र, रामेश्वर चौधरी, शबनम बानो, कैलाश शर्मा, प्रवीण सत्तार अली,वर्षा,पूनम, धन्नालाल, अरबाज खान, गुलशन, विष्णु, सोनू, प्रीति, राजाराम, पारस, सूरज प्रधान आदि छात्र-छात्राएं ग्रामीण मौजूद रहे ! इनपुट: अरबाज खान, हमीरपुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *