टोंक रोड के रेस्टोरेंट में बैठने को लेकर विवाद:युवक ने लगाया बदतमीजी का आरोप, कहा- ‘हम पर चोरी से खाना खाने का आरोप लगाया

जयपुर के टोंक रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात खाने के दौरान विवाद हो गया। मामला रेस्टोरेंट में बैठने की जगह और सर्विस को लेकर शुरू हुआ। वीडियो बनाने वाले युवक ने स्टाफ पर बदतमीजी का आरोप लगाया और कहा कि उन पर चोरी से खाना खाने का इल्जाम लगाया गया। वीडियो में युवक और स्टाफ के बीच बहस होती दिख रही है, जबकि रेस्टोरेंट के मैनेजर गोविंद शर्मा बीच-बचाव करते नजर आए। युवक ने कहा कि रेस्टोरेंट में जरूरत से ज्यादा लोग थे और अंदर जगह कम थी। जवान, बच्चे और बुजुर्ग सभी के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौच हुई। पार्किंग पूरी भरी हुई थी और फ्री पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे, लेकिन रसीद नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाए कि जब भीड़ बढ़ रही थी तो उसे समय रहते क्यों रोका नहीं गया, पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए और एंट्री टिकट क्यों जारी किए गए। युवक के आरोप और रिफंड की मांग विवाद होने पर मैनेजर ने स्टाफ की ओर से युवकों से माफी भी मांग ली। लेकिन युवक रिफंड को लेकर अड़े रहे। वीडियो में युवक ने कहा- हमारे साथ यहां बदतमीजी हुई है। मैंने दस हजार रूपए दिए है। आपके वेटर बदतमीज है। हमें खाना नहीं खाना। आप हमारा रिफंड कर दो। आपके माफी मांगने से बेइज्ज्ती जो हुई है वो वापस नहीं आएगा। आप हमारे दस हजार रूपए रख लो। आपके यहां स्पेस नहीं है और फिर भी कस्टमर्स भरे जा रहे हो। वेटर बदतमीजी करते है। स्टाफ गालियां दे रहा है और हम खाना खा ले। भीड़ ज्यादा थी, जगह की कमी से बढ़ा विवाद रेस्टोरेंट के मैनेजर गोविंद शर्मा ने बताया कि युवक तय समय स्लॉट से पहले आए थे। उस वक्त रेस्टोरेंट में करीब साढ़े तीन हजार कस्टमर्स मौजूद थे और शाम के समय भीड़ ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा- भीड़ के कारण थोड़ी देर रुकने को कहा गया। फिर भी मैंने माफी मांगी और उन्हें दूसरी जगह बैठने की पेशकश की। लेकिन वे रिफंड पर अड़े रहे। हर कस्टमर को रिफंड देना संभव नहीं था। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। मामले को लेकर सांगानेर सदर के थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया- हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है और न ही इस प्रकार की कोई सूचना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *