प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित जनसभा व आगामी निकाय,पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जनसभा व चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मोदी की जनसभा में 15 हजार कार्यकर्ता टोंक जिले से ले जाने का टारगेट रखा है। बोले- जनसभा ऐतिहासिक होगी बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा व सह प्रभारी रामानंद गुर्जर का मार्गदर्शन मिला। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम विकसित राजस्थान के संकल्प को नई ऊर्जा देगा और राज्य में विकास की गति को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे अजमेर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में विजय सुनिश्चित करें । साथ ही 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा में टोंक जिले में 15000 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिला प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि आगामी निकाय, पंचायत चुनाव संगठन की परीक्षा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस परीक्षा में पास होना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक हैं। ये रहे मौजूद बैठक में पूर्व वर्तमान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,सह प्रभारी रामानंद गुर्जर,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,संतकुमार जैन, रामनिवास गुर्जर, दीपक संगत,जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,रामचंद्र गुर्जर, राजेश शर्मा, बबलू टैंकर,प्रधान काबरा,ममता जाट,जिला मंत्री बीना छामुनिया, तरुण टिक्किवाल,रामकिशन गुर्जर, राधेश्याम चांवला,नीलिमा आमेरा,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, मोनिका जैन,प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल,मोर्चा प्रभारी अंकित जैन,प्रवक्ता रामावतार धाभाई आदि मौजूद थे।


