चाईबासा | रविवार को टोंटो प्रखंड के लिसिमोती गांव में बारिश के दौरान वज्रपात से चार मवेशियों की मौत हो गई। जिससे दो कृषक परिवार को बारिश नुकसान हुआ है। गांव के गुरुचरण गागराई के अनुसार उनके सामने या घटना घटी है। वज्रपात से महावीर लागुरी का 2 बैल और सुनिका गागराई पति स्व. सागर गागराई का 2 बैल की मौत हुई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को मोबाइल पर दी है।


