टोकने पर महिला को चाकू मारकर किया घायल:आपस में झगड़ रहे दो युवकों को रोक रही थी महिला, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

आपस में झगड़ा कर रहे युवकों को टोकना एक महिला को भारी पड़ गया। दोनों युवकों में से एक युवक ने महिला के पेट में चाकू मार दिया। महिला को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना डूंगरपुर के कोतवाली थानांतर्गत शहर के पातेला अंबेडकर कॉलोनी की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पातेला अंबेडकर कॉलोनी मंगलवार रात को चाकूबाजी की घटना हुई। कॉलोनी निवासी श्यामा पत्नी शंकर फूमतीया रात को घर से मोहल्ले में स्थित दुकान पर दूध लेने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक आपस में गाली गलौज ओर झगड़ा कर रहे थे। जिस पर श्यामा फ़ुमतिया ने गाली गलौज कर रहे दोनों युवकों को टोका तो एक युवक ने जेब में रखे चाकू से महिला के पेट हमला कर दिया। चाकू के हमले से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। महिला को गंभीर रूप से घायल कर युवक भाग खड़े हुए। सूचना पर मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला इलाज शुरू कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *