भास्कर न्यूज | जशपुरनगर लोदाम टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सब्जी व्यापारियों ने मंगलवार की रात को जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने अपने वाहन टोल नाके पर लाइन से लगा दिए और चक्काजाम की कोशिश की। पुलिस की समझाईश के बाद हंगामा शांत हुआ। सब्जी व्यापारियों के सब्जी से भरे पिकअप वाहन जशपुर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बिहार और यूपी की मंडी के लिए रात के वक्त रवाना होते हैं। सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि टोल प्लाजा में फास्टेग से टोल टरेक्स कटने के बाद भी कर्मचारी पास गेट नहीं खोलते हैं। टोल के कर्मचारी सब्जी लोड गाड़ियों को ओवर लोड बताकर अतिरिक्त पैसे की मांग करते हैं। ऐसा कई दिनों से चल रहा है। सभी वाहन में फास्ट लगा हुआ है। नियमानुसार टोल प्लाजा में फास्टेग से टोल टेक्स कटने के बाद पास गेट खुल जाना चाहिए। पर लोदाम टोल प्लाजा में ऐसा ना कर उनसे अलग से पैसे की डिमांड की जाती है। इस समस्या की वजह से ही मंगलवार की रात को सभी गाड़ियां एक साथ निकली थी।


