ट्यूबेल खोदते समय फटी जमीन:ट्रक और मशीन गिरे पानी के गड्ढे में; पानी की नदी बहने से ग्रामीण दहशत में

जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र मे ट्यूबेल खोदते समय अचानक जमीन फट गई। उस दौरान ट्यूबवेल खोदने की मशीन ट्रक समेत जमीन में गिर गई। अचानक हुए हादसे में ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान फटी जमीन से अचानक भारी संख्या में पानी बाहर आने लगा। जमीन से तीन से चार फीट पानी उठते हुए गिरने लगा जैसे किसी ज्वाला मुखी से लावा निकल रहा हो। लोगों ने भूजल विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर भूजल विभाग की टीम भूजल वैज्ञानिक एनडी इनखिया के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई। भूजल वैज्ञानिक एनडी इनखिया ने बताया- ट्यूबवेल विक्रम सिंह के खेत में खुद रहा था। करीब 850 फीट की खुदाई पर पानी निकला। मगर पानी का वेग इतना तेज था की वहां गड्ढा हो गया और तेज गति से पानी जमीन से बाहर आने लगा। इस दौरान खुदाई की मशीन ट्रक समेत जमीन में चली गई। ग्रामीण दहशत में है। हमारी टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। 850 फीट खुदाई के बाद फटी जमीन गौरतलब है कि जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके के नहरी क्षेत्र में चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास विक्रम सिंह का खेत है। उस खेत में ट्यूबवेल कि खुदाई के लिए मशीन लगाई है। पानी के लिए मशीन ने करीब 850 फीट तक खुदाई की। शनिवार को अचानक मशीन की खुदाई के दौरान जमीन धंस गई और मशीन व ट्रक जमीन में धंस गए। ट्रक के केवल बाहर का हिस्सा ही नजर आ रहा है बाकी सब जमीन में धंस गया और पानी तेज धार के साथ बाहर निकलने लगा। ऐसा होते देख सभी डर गए और दूर भाग गए। पानी ऐसे निकलने लगा जैसे ज्वालामुखी से लावा निकल रहा हो। सभी ग्रामीणों ने भूजल विभाग को जानकारी दी। गड्ढे में फांसी मशीन को जेसीबी से निकालने के प्रयास शुरू किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *