थाना क्षेत्र के रातू चट्टी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास मंगलवार सुबह ट्यूशन जा रही एक छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने रातू थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही रातू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। छात्रा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति या अपहरणकर्ता दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों को भी सीसीटीवी फुटेज दिखाया। फुटेज देखने के बाद छात्रा भावुक होकर रोने लगी और दोहराया कि कोई उसका अपहरण करने का प्रयास कर रहा था। छात्रा ने यह भी बताया कि ट्यूशन से लौटते समय भी कोई उसका पीछा कर रहा था। ओरमांझी। कड़ाके की ठंड के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी सतीश बड़ाईक ने निर्धन व असहाय वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। सतीश बड़ाईक ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही जीवन की सच्ची उपलब्धि है।


