ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी घायल

मेराल| लातदाग गांव में एन एच 39 पर बुधवार के सुबह करीब 5 बजे हाई स्पीड ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लातदाग के चंदन मेहता अनुज विश्वकर्मा श्रीराम पासवान तथा शिवम पासवान ने घायलों को तत्काल उठाकर मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचाया। घायल विवेक कुमार गुप्ता उम्र करीब 25 वर्ष तथा उनकी पत्नी सपना देवी उम्र करीब 20 वर्ष दोनों खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार विवेक अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गढ़वा से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में विवेक तथा सपना को काफी चोट आई है। चंदन मेहता ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। चोट की गंभीरता को देखते हुए घायल विवेक तथा सपना को मेराल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। गढ़वा | उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं की सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है। जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना शामिल है। इस सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, लाभुकों के विवरणों का सत्यापन करना और योजनाओं की वास्तविक स्थिति को जनसहभागिता के माध्यम से सामने लाना है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा रांची के निदेशक के जारी पत्र के आलोक में यह सामाजिक अंकेक्षण कार्य झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संपादित किया जा रहा है। झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी, गढ़वा द्वारा प्राप्त सामाजिक अंकेक्षण कैलेंडर के अनुसार दो फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, नगर पंचायतों व शहरी निकाय क्षेत्रों में लाभुक सभा, ग्राम सभा और वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में ग्रामीणों एवं लाभुकों को पूर्व से विधिवत सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *