अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम चोड़ी में भर्रा टोला में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर चपेट में आने से बाइक सवार शिव प्रसाद विश्वकर्मा (20) की मौत हो गई थी। मृतक चोड़ी गांव का रहने वाला था। चोड़ी गांव में ही संगीत और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वह देखने के बाद रात 10 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इसके साथ ही तीन युवतियां इसमें घायल हुई है। जिसमें एक की हालत गंभीर है। जिसे कोतमा में प्राथमिक इलाज के बाद अनूपपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने सड़क पर शव रख कर किया प्रदर्शन नाराज परिजनों ने इस घटना के बाद रविवार सुबह 11:00 से शाम 6:00 तक भालूमाडा-जैतहरी मुख्य मार्ग पर सड़क पर शव रखकर चक्का किया और विरोध जताया। इसके कारण करीब 6 घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले ट्रेलर वाहनों की कतार लगी रही। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 2 लाख रुपए देने की बात कही घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सहित एसडीओपी सुमित केरकेट्टा और तहसीलदार ईश्वर प्रधान ने मौके पर पहुंचे। परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। शाम 6:00 ट्रांसपोर्ट कंपनी से 2 लाख का आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।


