जशपुरनगर | जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा की मृत्यु हो गई। वे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय धनंजय कुमार मिश्रा प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह अपने घर कुनकुरी से विद्यालय फरसाबहार के लिए बाइक से निकले थे। सुबह लगभग 11 बजे सिंगीबहार मेन रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और उनकी बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें ट्रक चालक नसीम अंसारी धमधा (रायपुर) से अंडा लोड कर रामगढ़ की ओर जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।


