ट्रक ड्राइवर के घर से 12 लाख के गहने चोरी:चोरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना इलाके में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गया था। वापस आने पर देखा की घर में सब बिखरा पड़ा है। यह वारदात 1 फरवरी की है। महज 2 घंटे के अंदर दिया वारदात को अंजाम पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कुड़ी भगतासनी के आनंद नगर निवासी निंबाराम ने बताया कि 1 फरवरी को उनकी पत्नी दोपहर करीब 2 बजे अपने पड़ोस में हो रहे मौसेरे भाई की शादी में गई थी और करीब 4 बजे घर वापिस आ गई थी। वह मेन गेट लॉक करके शादी समारोह अटेंड करने गई थी। लेकिन जब आकर देखा तो सब सामान इधर-अधर पड़ा है। मेन गेट का ताला टूटा मिला, अंदर जाने पर देखा तो सोने-चांदी के आभूषणों वाला डिब्बा खाली पड़ा था। महज 2 घंटे के अंदर ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। 12 लाख कीमत के गहने चोरी पीड़ित परिवार ने मामले में कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोने का एक रखड़ी सेट,करीब 8.5 तोला वजनी एक झूमर और टॉप्स गायब कर दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख से ज्यादा बताई है। निंबाराम ने कहा कि वह करीब 4 साल से कड़ी भगतासनी के आनंद नगर में रहता है, और वह खुद ट्रक ड्राइवर है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आपसपास के सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। — ये खबर भी पढ़ें सोलर प्लांट से चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों को दी थी धमकी,पिकअप में सामान भरकर ले जा रहे थे जोधपुर की उदय मंदिर थाना पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी करने ओर धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ओमाराम ओर विजेंद्र भील को गिरफ्तार किया है। जैक्शन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी राजू चौधरी ने मामला दर्ज करवाया था। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *