ट्रक ने दो दास्तों को कुचला, एक की मौत:दूसरे को जयपुर रैफर किया, रात करीब 12 बजे ततारपुर के पास एक्सीडेंट

अलवर-बहरोड़ रोड पर ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदोली पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात करीब 12 बजे बाइक से आ रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक की मौत हो गई। दूसरे को अलवर से जयपुर रैफर किया है।
जानकारी के अनुसार जिंदोली गांव निवासी सुमित स्वामी अपने दोस्त कृष्ण मेघवाल के साथ ततारपुर चौराहे से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जिंदोली लौट रहा था। जैसे ही वे बेरोज गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुमित स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कृष्ण मेघवाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण मेघवाल की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एक साल बेटा है। ततारपुर चौराहे पर दही बल्ले बेचने का काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *