ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, पैर की हड्डियां टूटी:दुर्ग में ट्रक के पिछले पहिए में फंसा युवक, हालत गंभीर

दुर्ग जिले के छावनी चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर कई जगह से टूट गए। एक पैर का पूरा मांस ही निकल गया। बाइक सवार काफी देर तक ट्रक के पिछले पहिए में फंसा रहा। बाद में आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घायल का नाम अजय जोशी (22) है, जो कि निवासी छावनी चौक सतनामी बस्ती बंछोर इलेक्ट्रिकल्स के पीछे रहता है। अजय के दोस्त लकी ठाकुर ने बताया कि, हादसा शाम 4 बजे के आसपास की है। उसके दोस्तों का फोन आया था कि अजय का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वो दोस्तों को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर रोड पहुंचे। पैर की हड्डियां टूटी वहां जाकर उन्होंने देखा कि अजय की बाइक एक बड़े ट्रक के पीछे वाले टायर के बीच में फंसी हुई है। उसी में अजय का पैर फंसा है। उसके दोनों पैर में खून निकल रहा है। ट्रक का ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। इसके बाद उन लोगों ने डायल-112 में फोन किया। पुलिस की गाड़ी आई। इसके बाद घायल को टायर के बीच से निकालकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। यहां देखा गया कि उसके बायां पैर का पूरा मांस ही निकल गया है। वहीं, दहिना पैर कई जगह से टूट गया है। अजय अस्पताल में दर्द से कराह रहा था। डॉक्टरों ने यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिया गया है। अवंतिबाई चौक में सड़क दुर्घटना में मौत दूसरी दुर्घटना कोहका अवंती बाई चौक में हुई। यहां सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री स्थित मॉर्चुरी में रखवा दिया है। सोमवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *