मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में सीतापुर-बेतौही मोड़ पुलिया के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आए ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आज रविवार को शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साइकिल से बाजार से वापस लौट रहे थे पुलिस को घटना की सूचना ग्राम सीतापुर निवासी शेषमाणि साकेत ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम उनके भाई राजमणि साकेत (48) खैरा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। उनके पीछे भतीजा लवकुश साकेत भी साइकिल से आ रहा था। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत सीतापुर-बेतौही मोड़ पुलिया के पास सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक MP17 HH 3236 के चालक ने साइकिल सवार राजमणि साकेत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजमणि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। लवकुश ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मऊगंज अस्पताल भिजवाया गया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर मर्ग कायम किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।


