अमृतसर| गांव बंडाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक सहित काबू कर लिया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक सरवन नायक निवासी राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह निवासी गांव बंडाला के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका चाचा स्वर्ण सिंह 21 दिसंबर सुबह 10.30 बजे स्कूटी पर सवार होकर बुत मोड़ से गांव बंडाला की ओर जा रहे थे। कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।


