सीकर जिले में लोक परिवहन बस को सीएनजी सिलेंडर से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर होते ही ट्रक से तेजी से गैस लीक होने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसा फतेहपुर कस्बे में शाम करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, जयपुर-बीकानेर हाईवे पर कोतवाली तिराहा के पास जयपुर से चूरू जा रही लोक परिवहन बस सवारियों के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आया CNG गैस से भरा ट्रक बस से टकरा गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा
टक्कर के बाद ट्रक में CNG गैस का रिसाव होने लगा। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और सीकर से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस और ट्रक को भारी नुकसान हुआ। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम
डीएसपी अरविंद जाट ने बताया- गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत कार्य में डीएसपी अरविंद कुमार जाट, कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह, सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह सहित नगर पालिका सभापति मुस्ताक अहमद नजमी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन अब हादसे के कारणों की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। 5 किलोमीटर लंबा जाम, यात्री बेहाल
हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन की ओर से हाईवे को जल्द से जल्द खुलवाने के लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। हालांकि, स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ और समय लग सकता है। —————- यह खबर भी पढ़िए…
1. जयपुर LPG-टैंकर ब्लास्ट में रिटायर्ड IAS की भी मौत:2 बोरी में पहुंचे थे एक ही शव के अवशेष, इसलिए मरने वालों की संख्या 13 हुई जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में 13 मौतें हुई। पहले प्रशासन ने मृतकों की संख्या 14 बताई थी, लेकिन FSL की जांच में सामने आया कि बोरी में जो 2 शव के अवशेष आए थे, वो 2 नहीं बल्कि एक ही व्यक्ति के थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. बिना सिर-पैर की लाश किसकी?: टैंकर ब्लास्ट का अंतहीन दर्द, सरकार! बंद करो, मौत के यू-टर्न जयपुर-अजमेर मार्ग पर हुए हादसे के बाद दिल दहलाने देने वाले दृश्य जयपुर के लोगों ने देखे। कहते हैं- किसी के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। पीड़ा काे महसूस नहीं किया जा सकता। (पूरी खबर पढ़े)


