सादुलपुर | पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी के दर्ज मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। एएसआई श्यामलाल मीणा ने बताया कि उक्त मामले में नामजद आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा (40) व राहुल उर्फ टोकणिया नायक (20) निवासी वार्ड दो को गिरफ्तार किया।


