ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की:बातचीत का ब्यौरे आना बाकी; ट्रम्प ने कल कहा था भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत अहम मानी जा रही है। फिलहाल बातचीत के मुद्दों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक हालात और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को लेकर भी बात होने की संभावना है। ट्रम्प ने कल ही था कि भारत अब ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने वेनेजुएला से तेल खरीदने का सौदा कर लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। बातचीत से जुड़े और ब्यौरे का इंतजार है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *