अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी को अब केंद्र सरकार के कंट्रोल में लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने राजधानी में ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया होम रूल एक्ट की धारा 740’ लागू कर दी है। इसका मतलब है कि डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अब सीधे संघीय नियंत्रण में काम करेगी। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘हमारी राजधानी को हिंसक गिरोहों और अपराधियों ने घेर लिया है। साल 2024 में हिंसक अपराध 30 साल के निचले स्तर पर पहुंचे। हम नेशनल गार्ड की मदद से कानून और व्यवस्था बहाल करेंगे।’ इस साल वॉशिंगटन डीसी में 98 लोगों का कत्ल हो चुका है और विभिन्न नस्लीय झगड़ों के कारण 3,782 लोग बेघर हुए हैं। वाशिंगटन की मेयर बोली- शहर में अपराध नहीं बढ़ा अमेरिका में ट्रम्प के इस कदम की आलोचना हो रही है। वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोउजर ने कहा- शहर में अपराध में कोई बढ़ोतरी नहीं है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में हिंसक अपराध 35% कम हुआ और 2025 के पहले सात महीनों में 26% की कमी आई। कुल अपराध भी 7% घटा है। हालांकि, गोलीबारी चिंता का विषय है। 2023 में वाशिंगटन अमेरिका में गोलीबारी से होने वाली हत्याओं में तीसरे स्थान पर था। ट्रम्प ने 52 साल पुराने नियम का इस्तेमाल किया राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा उन्होंने 1970 के होम रूल एक्ट का इस्तेमाल किया है। यह राष्ट्रपति को अधिकार देता है कि वह इमरजेंसी की हालत में 48 घंटे तक शहर की पुलिस का नियंत्रण ले सकते हैं। कानून के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति वॉशिंगटन डीसी से जुड़े कानून बनाने वाली संसद की समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को इसकी जानकारी दे दें, तो पुलिस का नियंत्रण लंबे समय तक रखा जा सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ट्रम्प ने यह औपचारिक सूचना दी है या नहीं। नियम के मुताबिक अगर शहर पर कंट्रोल 30 दिनों से ज्यादा रखना हो, तो इसके लिए संसद में कानून पास कराना जरूरी होता है। ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में नया अफसर नियुक्त किया ट्रम्प ने ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के चीफ टेरी कोल को डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस का चीफ बनाने का ऐलान किया है। फिलहाल यह एक अस्थायी पद है। ट्रम्प ने कोल की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश के सबसे बेहतरीन अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने कोल को सख्ती से विभाग चलाने के लिए कहा है। अभी वॉशिंगटन डीसी की मेट्रोपॉलिटन पुलिस (MPD) की प्रमुख एमिटिवस जॉनसन हैं। उन्होंने यह पद फरवरी 2024 में संभाला था। टेरी कोल को नए अस्थायी पद पर लाने के बावजूद, डीसी MPD का नियमित और स्थायी पुलिस प्रमुख अभी भी एम्बी जॉनसन ही हैं। ट्रम्प ने लॉस एंजिल्स में 5 हजार नेशनल गार्ड सैनिक तैनात किए थे ट्रम्प ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में भी 5 हजार नेशनल गार्ड सैनिक तैनात किए थे, जिसका स्थानीय नेताओं ने विरोध किया था। वाशिंगटन में नेशनल गार्ड की तैनाती का अधिकार राष्ट्रपति के पास है, क्योंकि यह केंद्र शासित क्षेत्र है। पहले भी 2020 में पुलिस क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शनों और 2021 में कैपिटल हमले के दौरान नेशनल गार्ड तैनात किए गए थे। इस बीच, सैन फ्रांसिस्को में एक मुकदमा शुरू हुआ है, जिसमें ट्रम्प प्रशासन पर बिना गवर्नर की अनुमति के नेशनल गार्ड और मरीन भेजने का आरोप है। अमेरिकी कानून सैन्य बलों को स्थानीय कानून व्यवस्था में सीधे शामिल होने से रोकता है। ट्रम्प का यह कदम डेमोक्रेटिक शहरों पर केंद्रीय नियंत्रण बढ़ाने की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिका की राजधानी से सभी बेघरों को हटाएंगे ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में बेघर लोगों को तुरंत राजधानी खाली करने का आदेश है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराध की समस्या से निपटने के लिए लिया जा रहा है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बेघर लोगों को ‘तुरंत’ राजधानी से बाहर जाना होगा। बेघरों को रहने की जगह दी जाएगी, लेकिन वह जगह राजधानी से काफी दूर होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपराधियों को कहीं भेजने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें सीधे जेल में डाला जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंबुओं और गंदगी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अब ‘मिस्टर नाइस गाय (नरमी बतरने)’ का समय नहीं है। अब राजधानी वॉशिंगटन को वापस साफ और सुरक्षित बनाना होगा। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें… ट्रम्प ने राजधानी में 450 अधिकारियों को तैनात किया ट्रम्प ने पहले भी कहा था कि शहरों से बेघर लोगों को हटाकर बाहर की सस्ती जमीन पर ‘अच्छी गुणवत्ता वाले’ टेंट में बसाया जाएगा। यहां उन्हें शौचालय और डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। ट्रम्प ने 24 जुलाई को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिससे बेघर लोगों को गिरफ्तार करना आसान हो गया है। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने दावा किया था कि वॉशिंगटन में अपराध पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। स वजह से उन्होंने 450 अधिकारियों को शहर में तैनात किया था। इसमें संघीय एजेंसियों जैसे पार्क पुलिस, DEA, FBI और US मार्शल के अफसर शामिल थे। राजधानी में इस साल 98 हत्याएं हुईं
वॉशिंगटन डीसी में हाल के महीनों में नस्लीय भेदभाव से जुड़े घृणा अपराधों में तेजी आई है। 9 अगस्त को बाल्टीमोर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। उसी दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की एक घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए और आरोपी एक नाबालिग था। ये घटनाएं ऐसे समय हो रही हैं जब अमेरिका में आव्रजन के नियम सख्त किए जा रहे हैं और उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है। राजधानी वॉशिंगनटन में प्रति व्यक्ति हत्या दर कई अमेरिकी शहरों की तुलना में ज्यादा है। इस साल अब तक 98 हत्याएं हुई हैं। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल हिंसक अपराध (जिसमें कार चोरी, हमला और डकैती शामिल हैं) पिछले 30 सालों में सबसे कम रहे। वॉशिंगटन डीसी में करीब 3800 लोग बेघर वॉशिंगटन डीसी में करीब 3,782 लोग बेघर हैं, जिनमें लगभग 800 लोग खुले में रहते हैं। बाकी शेल्टर होम में रहते हैं। वॉशिंगटन डीसी राज्य नहीं बल्कि एक जिला है, इसलिए केंद्र सरकार का यहां खास अधिकार है, लेकिन राष्ट्रपति का स्थानीय पुलिस पर राष्ट्रपति का सीधा नियंत्रण नहीं है। ट्रम्प ने पुलिस विभाग पर नियंत्रण लेने की धमकी दी थी। हालांकि मेयर बोसर ने कहा कि यह मौजूदा स्थिति में संभव नहीं है। ट्रम्प ने मेयर बोसर को ‘अच्छी इंसान’ कहा, लेकिन यह भी कहा कि उनके प्रयासों के बावजूद अपराध बढ़ता जा रहा है और शहर गंदा और कम आकर्षक होता जा रहा है।


