ट्रम्प रियलटी शो विनर को अमेरिकी नागरिकता देंगे:प्रवासी प्रतियोगियों को गोल्ड माइनिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे टास्क करने होंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ आइडिया सामने आया है। अमेरिका की नागरिकता अब कानूनी प्रक्रिया और स्किल दस्तावेज ही नहीं बिग बॉस जैसे रियलिटी टीवी शो से भी पाई जा सकेगी। अमेरिकी गृह मंत्रालय ने इसके लिए प्रोजेक्ट ‘द अमेरिकन शो’ बनाया है। इस अनोखे टीवी शो में अलग-अलग देशों से आए इमीग्रेंट्स अमेरिकी परंपराओं, रीति-रिवाज और देश भक्ति से जुड़े टास्क में हिस्सा लेंगे। विजेता को अमेरिकी नागरिकता दी जाएगी। इस रियलिटी शो का लाइव टेलीकास्ट नेटफ्लिक्स पर भी किया जाएगा। प्रोजेक्ट ‘द अमेरिकन शो’ के पहले एपिसोड में 12 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। ये 6 टास्क होंगे शो में कितने एपिसोड, अभी साफ नहीं शो में कितने एपिसोड होंगे अभी ये साफ नहीं है। आगे के एपिसोड में कुल कितने कंटेस्टेंट इसमें शामिल होंगे इसकी भी जानकारी नही है। प्रवासियों काे सबसे पहले द सिटिजन शिप में बैठाकर न्यूयॉर्क की विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी वाले एलिस आइलैंड ले जाया जाएगा। यहां के शानदार मेंशन में इन्हें रखा जाएगा। यहां पर इन हाउस एक्टिविटीज होंगी। हर एपिसोड के सीजन को चार वर्गों में बांटा जाएगा इसमें हेरिटेज चैलेंज, एलिमेशन चैलेंज, टाउन हॉल मीटिंग और फाइनल वोटिंग होगी। ये टास्क काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। पहले तीन विनर को प्राइज भी दिए जाएंगे। विनर को 10 लाख अमेरिकी एयरलाइंस पॉइंट्स, 10 लाख रुपए के स्टार बक्स गिफ्ट कार्ड और अमेरिका के 76 पेट्रोल पंप से लाइफ टाइम फ्री फ्यूल फिलिंग मिलेगी। 35 साल पुरानी व्यवस्था बदलेंगे ट्रम्प अमेरिका में स्थायी तौर पर रहने के लिए ग्रीन कार्ड की जरूरत होती है। इसके लिए EB-1, EB-2, EB-3, EB-4 वीजा प्रोग्राम हैं, लेकिन EB-5 वीजा प्रोग्राम सबसे ज्यादा बेहतर है। यह 1990 से लागू है। इसमें शख्स किसी रोजगार देने वाले नियोक्ता से नहीं बंधे होते हैं और अमेरिका में कहीं भी रहकर काम या फिर पढ़ाई कर सकते हैं। इसे हासिल करने में 4 से 6 महीने लगते हैं। EB-4 वीजा प्रोग्राम का मकसद विदेशी निवेश हासिल करना है। इसमें लोगों को किसी ऐसे बिजनेस में 1 मिलियन डॉलर का निवेश करना होता है, जो कम से कम 10 नौकरियां पैदा करता हो। यह वीजा प्रोग्राम निवेशक, उसकी पति या पत्नी और 21 साल के कम उम्र के बच्चों को अमेरिकी स्थायी नागरिकता देते हैं। ट्रम्प की गोल्ड कार्ड स्कीम से भी नागरकिता मिल सकती है —————————- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी सरकार का विदेशी नागरिकों को अल्टीमेटम:30 दिन से ज्यादा रहना है तो रजिस्ट्रेशन कराओ, नहीं तो जुर्माना और जेल दोनों होगी अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (होम लैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट) ने वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों को अल्टीमेटम दिया है। डिपार्टमेंट ने 30 दिनों से ज्यादा समय से अमेरिका में रह रहे विदेशी नागरिकों को सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *