ट्रस्ट के मार्गदर्शन में 50 परिवारों को खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरित

लुधियाना| भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन व उनकी धर्मपत्नी रमा जैन ने अपनी शादी की सालगिरह को एक बार फिर मानवता की सेवा को समर्पित कर समाज के सम्मुख एक नई मिसाल पेश की है।इसी कड़ी में लॉर्ड महावीर सिविल हॉस्पिटल में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला जहां जैन दंपत्ति ने अस्पताल में नवजात शिशुओं को गर्म सूट, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री भेंट कर अपनी खुशियां साझा कीं। संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश जैन का जन्मदिन भी सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। राकेश ने समाज सेवा के इन कार्यों की प्रेरणा पत्नी रमा से मिलने की बात कही है। अन्न-जल सेवा ट्रस्ट के राजीव सिरोहे और ऋषि सरोये के मार्गदर्शन में कुल 50 परिवारों को उपहार स्वरूप खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरित किए गए। भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, किरण जैन के साथ उद्योगपति शुभम जैन और रिद्धि जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *