ट्रस्ट महाकाली मंदिर में किया गुणगान

जालंधर | ट्रस्ट महाकाली मंदिर श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में प्रवीण लक्की एंड पार्टी ने जै माता दी कहिए…, चिंतपूर्णी निमाणे तैथों खैर मंगदे… व महामाई के भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं को भोग लगाकर व भव्य आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, दिनेश सागर, चंद्रमोहन ढींगरा, राजिंदर कपूर, अशोक शीतल, राज कुमार सहगल, सोहन लाल, पवन कुमार, राजिंदर कपूर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *