अंबिकापुर में सड़क हादसे के बाद सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया और कस्टडी में रखा था। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी के डॉक्टर भाई सहित एक अन्य की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात रिंगरोड पर सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के थार वाहन से कार की टक्कर के बाद उनसे बेरहमी से मारपीट की गई थी। संजय सिंह के सिर को बिजली के खंभे से टकरा दिया और घायल होने के बाद भी युवक करीब आधे घंटे तक उनसे मारपीट करते रहे। गृहमंत्री तक पहुंचा था मामला मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भड़के सर्व हिंदू समाज और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। बिलासपुर में छिपा था मुख्य आरोपी
सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। घटना के बाद आरोपी वसीम कुरैशी एवं वसीम फिरोज अपने माता पिता के साथ किया कार से बिलासपुर भागे। आरोपी अपनी बहन शाजली के घर बिलासपुर में रुके थे। मुख्य आरोपी को बिलासपुर से पुलिस ने पकड़ा और उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची। पुलिस ने उसे पुलिस कस्टडी में रखा था। गुरुवार को मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी एवं उसके डॉक्टर भाई के परिवार सहित फरार होने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला था। आरोपियों को फरार होने के लिए कार वसीम कुरैशी के करीबी दोस्त नौशाद शमशाद ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी अनुराग राजवाड़े उर्फ गोली (22) निवासी शिवधारी कॉलोनी अंबिकापुर को पहले गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में डा. वसीम फिरोज सहित चार आरोपी नामजद हैं।


