ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रीट लाइटें नहीं, लूट की हो रहीं वारदातें, लोगों ने जताया विरोध

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में करीब तीन दशक पहले बना ट्रांसपोर्ट नगर आज भी मूलभूत सुविधाओं की काफी से गुजर रहा है। आज भी यहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं हैं। इस कराण ट्रकों की बैटरियां और लूट की वारदातें आए दिन हो रहीं हैं। चोर यहां बनीं दुकानों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पूरा ट्रांसपोट नगर इस समय अंधेरे में डूबा है और दुकानदार व ट्रांसपोर्टर खुद रखवाली कर रहे हैं। चोरों के हौंसले अंधेरे में इतने ज्यादा बुलंद हैं कि आराम से ट्रकों के अंदर से बैटरियां चुरा ले जाते हैं। अब ज्यादा परेशानी होने लगी तो सभी कारोबारी विरोध पर उतर आए हैं और नगर निगम के खिलाफ रात के समय अंधेरे में रोष जाहिर कर रहे हैं। जानकारी देते हुए सुरिंदर बिल्ला, तेजिंदर सिंह, सोनू चावला और सोनू ने बताया कि एक तो सीवरेज के गंदे पानी के कारण पहले ही परेशानी झेल रहे हैं और लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर में बिना लाइटों के रह रहे हैं। रात के समय अगर कोई अपना ट्रक व अन्य वाहन छोड़ कर चला जाए तो उसमे से बैटरियां चोरी हो जाती हैं। इसलिए खुद अपनी ट्रांसपोर्ट और वाहनों पर निगरानी रखनी पड़ रही है। प्रशासन से मांग है कि करोड़ों रुपए का बिज़नैस करने वाली ट्रांसपोर्ट नगर में दिवाली से पहले उजाला जरुर किया जाए ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *