ट्रांसपोर्ट वाहनों की फिटनेस दरों में की गई बढ़ोतरी अब लागू हो गई है, जिससे कमर्शियल वाहन मालिकों की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा। परिवहन विभाग ने बढ़ी हुई दरों को अपने सॉफ्टवेयर में अपलोड कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज़्यादा असर 15 से 20 साल पुराने कमर्शियल वाहनों पर पड़ेगा, जिनके मालिकों को अब हर साल फिटनेस पर 12,000 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। परिवहन विभाग ने वाहनों की क्षमता और उनकी श्रेणी (कैटेगरी) के आधार पर नया फिटनेस शुल्क तय किया है। फिटनेस नवीनीकरण के नियम वर्तमान नियमों के अनुसार, 8 साल तक नए कमर्शियल वाहनों की फिटनेस हर दो साल में करानी होती है। 8 साल की अवधि पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया हर साल अनिवार्य हो जाती है। DTO मोनू कुमार मीणा के अनुसार सभी श्रेणियों पर बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई हैं, जिसके तहत वाहन संचालकों को अब 200 से लेकर 12,000 तक की अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ेगी। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पुराने वाहनों के मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगी, जिन्हें अब फिटनेस नवीनीकरण के लिए हर साल काफी ज़्यादा राशि खर्च करनी होगी। 1. हैवी वाहन बढ़ोतरी का सबसे बड़ा प्रभाव हैवी वाहनों पर पड़ा है। पहले सर्वाधिक फिटनेस शुल्क 16,000 लगता था, लेकिन अब 20 साल पुराने वाहनों को सालाना 28,000 तक खर्च करने होंगे। वाहन की आयु नया शुल्क वृद्धि (सालाना) 10 साल होने पर ₹1,200 11 से 15 साल तक ₹6,000 16 से 20 साल तक ₹14,000 20 साल पुराने वाहनों पर ₹12,000 (सालाना कुल ₹28,000) 2. मध्यम श्रेणी वाहन (12 टन तक) 12 टन तक की क्षमता वाले मध्यम श्रेणी के वाहनों के लिए भी शुल्क में वाहन की उम्र के साथ बढ़ोतरी की गई है। पहले: 15 साल तक ₹3,300 लगते थे। अब: 10 साल पर: 1,200 11 से 15 साल तक: 6,000 16 से 20 साल तक: 11,300 20 साल पुराना होने पर: 22,600 3. लाइट मोटर व्हीकल ( साढ़े 7 टन तक) इस श्रेणी में वैन, कैम्पर, बोलेरो, पिकअप, और मिनी ट्रक जैसे वाहन शामिल हैं। पहले: 15 साल तक 600 लगते थे। अब: 15 साल पर: 800 (200 की बढ़ोतरी) 15 से 20 साल पुराने वाहन के लिए: 8,500 20 साल से अधिक पुराने वाहन के लिए: 17,000


