भास्कर न्यूज|कामडारा पोकला गेट बाजार टांड के निकट लैम्पस भवन के आगे लगाये विद्युत ट्रांसफार्मर खंभा के इर्दगिर्द न जायें अन्यथा आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बारिश होते ही उक्त स्थान पर विद्युत खंभा के लगभग दो मीटर परिधि मे धारा प्रवाहित करंट आ जाता है। इस बात का खुलासा मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास हुई। जब दो मवेशी विचरण करते हुए ट्रांसफार्मर से लगे खंभे के पास पहुंच गए और करंट की चपेट में आते ही छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना विद्युतकर्मियों को दी। इसके बाद उक्त दोनों मवेशियों वहां से हटाया गया। मालूम हो कि उक्त घटित स्थान पर प्रत्येक रविवार व गुरुवार को लगनेवाली साप्ताहिक बाजार के दिन आम लोगों की भीड़ काफी संख्या में रहती है। इसलिए वहां पर लोगों को सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि इसके बारे में कामडारा के सहायक विद्युत अभियंता को जानकारी दे दी गई है।


