ट्रांसफॉर्मर लगते ही बिजली की समस्या का समाधान

भास्कर न्यूज| मालखरौदा विद्युत सब-स्टेशन छपोरा में 5 केवी का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने से अब क्षेत्र के किसानों और उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा के अथक प्रयासों से 20 मार्च को यह पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया और दूसरे ही दिन से पूरे क्षेत्र में बिजली की कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त हो गई। निर्मल सिन्हा ने बताया कि अंचल के किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने तुरंत पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की, जिससे अब बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने 132 केवी केंद्र अड़भार में 40 मेगावाट के पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के लिए पहले ही पत्र लिखा था और अब इसके लिए बिजली विभाग ने आदेश दिए हैं। जल्द ही 40 मेगावाट ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना है। इसके साथ ही पिरदा सब-स्टेशन 220/132 मेगावाट सब स्टेशन को चालू करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अतिरिक्त डीसी मालखरौदा के बड़े सीपत से ग्राम बड़े रवेली तक 11 केवी के तार को 3 किलोमीटर तक नया लगवाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। बता दें कि ट्रांसफॉर्मर के लगते ही लोगों की समस्या का समाधान हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *