ट्रिपल आईटी में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन 5 जनवरी तक

रांची | ट्रिपल आईटी रांची ने स्प्रिंग सेमेस्टर 2025-26 के लिए अपने पीएचडी कार्यक्रम (फुल-टाइम / पार्ट-टाइम) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, भौतिकी, गणित विषयों में आवेदन लिए जा रहे है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची, लिखित परीक्षा या साक्षात्कार की तिथि, परिणाम घोषणा, रिपोर्टिंग तिथि तथा सेमेस्टर आरंभ होने से संबंधित जानकारी समय-समय पर संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *