ट्रिपल IT में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर M.Tech:सीएम IT फेलोशिप के तहत 50 हजार रुपए भी मिलेंगे, चिप्स के साथ MoU

छत्तीसगढ़ के आईटी शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी पहल की जा रही है। ट्रिपल आईटी नया रायपुर इस शैक्षणिक सत्र से डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में M.Tech प्रोग्राम की शुरुआत कर रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. ओ.पी. व्यास ने बताया कि, यह कोर्स न सिर्फ तकनीकी शिक्षा देगा बल्कि छात्रों को प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स से भी जोड़ेगा। इस कार्यक्रम के तहत CHiPS (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी) और ट्रिपल आईटी के बीच महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को सीएम आईटी फैलोशिप के तहत हर महीने ₹50,000 स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसका उद्देश्य है प्रदेश के प्रतिभावान आईटी छात्रों को सरकारी डिजिटल परियोजनाओं से जोड़ना और उन्हें राज्य की तकनीकी विकास यात्रा में सहभागी बनाना। AI से नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे डॉ. व्यास ने कहा कि, AI भले ही कुछ पारंपरिक नौकरियों को खत्म कर रहा है, लेकिन यह नई नौकरियों के डोर ओपन कर रहा है। हमें ऐसे इंजीनियरों की जरूरत है जो AI आधारित सॉफ्टवेयर को डिजाइन, मॉडल और मैनेज कर सकें। उन्होंने कहा कि यह एमटेक प्रोग्राम युवाओं को ग्लोबल लेवल की तकनीकी शिक्षा और अनुभव देगा और राज्य को तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। प्रोग्राम के बारे में जानिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *