ट्रेडिंग में लॉस के बाद युवक को मारी गोली:पैर में गोली लगने से गंभीर घायल,पुलिस को शिकायत भी नहीं दी,आरोपी डिटेन

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव में मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को पहले राजगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी कि कारोठ गांव में एक युवक को गोली मार दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि रोहिताश पुत्र अर्जुनलाल मीणा निवासी बूचपुरी और अमन मीणा निवासी नेथला मालाखेड़ा, दोनों कारोठ गांव में मौजूद थे। दोनों ऑनलाइन गेमिंग व ट्रेडिंग के माध्यम से डॉलर लेने का काम करते थे। इसी दौरान लेनदेन में नुकसान होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद अमन मीणा ने रोहिताश पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। फिलहाल घायल की ओर से पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। राजगढ़ थाने से एक हेड कांस्टेबल को निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *