लुधियाना| विक्ट्री क्लब में नए साल और लोहड़ी के अवसर पर शानदार उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें मेंबर्स और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए जश्न मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडर रमा शौरी ने की, जिन्होंने सभी का वेलकम किया और नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद फन गेम्स, डांस परफॉर्मेंस और तम्बोला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद ट्रेडिशनल लुक में सजी मुटियारों ने गिद्दा परफॉर्मेंस दी। ढोल की थाप पर गिद्दा और बोलियों ने समां बांध दिया, जिसमें सवराज, लवलीन, शीतल, टीना और नरिंदर संधू ने परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में फन गेम्स, डांस परफॉर्मेंस और तंबोला का आयोजन हुआ, जहां बच्चों और बड़ों ने जमकर आनंद लिया। अंजलि और अनीत ने 26 जनवरी के आगामी उत्सव की झलक भी प्रस्तुत की। अंत में सभी मेंबर्स को वेलकम गिफ्ट दिए गए और नए साल की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रमा शौरी ने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि सभी मेंबर्स और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे यादगार बनाया।


