ट्रेनी कॉन्स्टेबल को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत:डिप्टी जेलर भाई के साथ इंदौर से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रही थी

इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी बहन के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भाई बाल-बाल बच गया। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के पास हुआ। मृतका की पहचान ऋचा राजोरिया (24) के रूप में हुई है। वह इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी। बाइक चला रहा उसका भाई आशु राजोरिया इंदौर सेंट्रल जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर है। दोनों मूल रूप से ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए.. ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
ऋचा अपने भाई आशु के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। जब वे बड़वाह में पुरानी जनपद के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऋचा सड़क पर गिर गई और डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे आशु दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। बहन की मौत से बदहवास हुआ भाई
हादसे के बाद आशु बदहवास हो गया और मौके पर ही चीख-चीखकर रोने लगा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि कुछ ही पलों में उसकी बहन उससे कैसे बिछड़ गई। रोते हुए उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। डंपर जब्त, चालक फरार
पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। घटना की खबर मिलते ही परिजन इंदौर से बड़वाह के लिए रवाना हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *