ट्रेनों- फ्लाइट्स पर कोहरे का कहर:चंडीगढ़ गई फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी, 2 उड़ान जयपुर डायवर्ट, गुवाहाटी की लेट

उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-7742 जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई, फिर 6:50 बजे चंडीगढ़ पहुंच गई। करीब 1 घंटे तक प्रयास के बाद भी लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में फिर से जयपुर भेज दिया गया। इसके बाद फ्लाइट की करीब 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसी प्रकार इंडिगो की बेंगलूरु-चंडीगढ़ 6ई -6633 और एयर इंडिया की मुंबई-अमृतसर फ्लाइट एआई-2728 को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की गुवाहाटी फ्लाइट 6ई-748 चौथे दिन भी 2 घंटे लेट रही। उधर जयपुर आने और जाने वाली 10 से अधिक ट्रेनें 5-6 घंटे लेट रही। 12413 गलतधाम पूजा 1.20 घंटे, 15014 रानीखेत 5 घंटे, 14863 मरुधर 3.21 घंटे, 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 6.15 घंटे, 14311 आला हजरत डेढ़ घंटे और 14662 शालीमार मालानी एक्सप्रेस ढाई घंटे रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *