सवाई माधोपुर दिल्ली रेल मार्ग पर गुरुवार शाम को एक दुखद हादसा सामने आया। यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में यहां पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कोतवाली पुलिस शव की पहचान करने में जुटी सवाई माधोपुर कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि नया पढ़ाना के पास खंभा नंबर 1032/23 रेल्वे पटरी की अप लाइन पर यह हादसा हुआ था। यहां एक युवक ट्रेन से कटने के बाद क्षत विक्षत अवस्था मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। युवक के कपड़ों से कोई भी आईडी नहीं मिली है। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है।


