ट्रेन की चपेट में आया रेलवे कर्मी, 35 मिनट बंद रहा फाटक

जालंधर| कैंट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12411) की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो कैंट स्थित रेलवे की ब्रिज वर्कशॉप में कार्यरत थे। हादसा तब हुआ जब ट्रेन कैंट स्टेशन को पार कर निकली ही थी। टक्कर से मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद प्रोटोकॉल और जांच के चलते गुरुनानकपुरा फाटक को बंद कर दिया गया। बहरहाल, जांच के कारण सुबह 10 बजे से लेकर 10:35 बजे तक फाटक बंद रहा। इससे दफ्तर और बिजनेस के लिए निकले लोगों की भीड़ फाटक के दोनों ओर जमा हो गई। रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने और ट्रैक साफ कराने के बाद, सुबह लगभग 10:35 बजे फाटक खोला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से ब्रिज वर्कशॉप के कर्मचारियों और मृतक के परिजन गमजदा दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *