ट्रेन… रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी

रांची | पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इस वजह से रांची रेल मंडल से होकर परिचालित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर -धनबाद एक्सप्रेस 13 से 23 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद- भुवनेश्वर एक्सप्रेस 14 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस 12 और 19 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22806 आनंद विहार टर्मिनल- भुवनेश्वर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस 14 व 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *