पाली में एक 42 साल की महिला अपनी बेटी को अहमदाबाद में हॉस्टल में छोड़कर ट्रेन से वापस पति के साथ जोधपुर लौट रही थी। बीच रास्ते तबीयत कुछ खराब हुई तो महिला डिब्बे के गेट तक गई। जहां चक्कर आने से नीचे गिर गई। कुछ देर बाद भी नहीं लौटी तो पति ने चैन पुलिंग की। जहां ट्रेन रुकी वहां से करीब एक KM दूर ट्रैक के पास घायल हालत में मिली। जिसे दूसरी ट्रेन से लाया गया। देर शाम को पाली से महिला को जोधपुर रेफर किया गया। RFP के ASI रामलाल गुर्जर ने बताया कि अहमदाबाद से जोधपुर आ रही साबरमती–जम्मूतवी एक्सप्रेस से मंगलवार तड़के एक महिला नीचे गिर गई। हादसे में जोधपुर की आशापूर्णा एंकलेव, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी मंजू देवी पत्नी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई।
राजकियावास–बोमदड़ा के बीच सुबह सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर चेन पुलिंग की गई। इसके बाद ट्रैक से करीब एक KM दूर मंजू देवी बेहोशी की हालत में मिली। पीछे से आ रही इंदौर–जोधपुर ट्रेन से उन्हें फाटक नंबर 37 पर बोमदड़ा लाया गया। जहां से एम्बुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उसके बाद सुबह 5:20 बजे साबरमती–जम्मूतवी ट्रेन को रवाना किया गया।
बांगड़ हॉस्पिटल प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार शाम को जोधपुर एम्स रेफर किया गया। बेटी को हॉस्टल छोड़ कर आएं थे
बताया जा रहा है कि मंजू देवी सोमवार को पति महेंद्र के साथ अपनी बेटी को अहमदाबाद के हॉस्टल में छोड़कर मंगलवार को लौट रही थीं। ट्रेन में सामने की सीट पर सफर कर रहे पाली निवासी किशन प्रजापत ने बताया कि सुबह करीब 4:50 बजे उन्हें घबराहट होने लगी और उन्होंने पति से ट्रेन के दरवाजे पर जाकर हवा खाने की बात कही, इसी दौरान हादसा हो गया।


